नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय में अनुशासन उस समय तार-तार होता नजर आया, जब शराब पीकर सफाई कर्मचारी डियूटी को लेकर भिड़ गये।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय परिसर में धूम्रपान निषेध है, के बड़े-बड़े बोर्ड लगे हैं, लेकिन शुक्रवार को विकास खंड अधिकारी की अनुशासनहीनता उजागर हो गयी। विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान कार्यालय पर मौजूद थे। वहीं एडियो पंचायत भी कार्यालय पर मौजूद रहे, तभी विकास खंड कार्यालय परिसर में सफाई कर्मचारी मुकेश कुमार शराब पीकर हंगामा काट रहे थे। जिससे साफ जाहिर है की सफाई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान जब हंगामा काट रहे हैं तो फिर ड्यूटी किस समय की जा रही है। ऐसी कई ग्राम पंचायत का नजारा देखने को मिलता है जब सफाई कर्मचारी विकास खंड कार्यालय परिसर में हंगामा काटते हैं और विकास खंड कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं करते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण विकास खंड कार्यालय परिसर में क्षेत्र में ही ड्यूटी के समय सफाई कर्मचारियों में देखने को मिला।
विकास खंड कार्यालय में शराब पीकर पहुंचा सफाई कर्मचारी
