शोर शराबा करने पर दंपति व बच्चे को ग्रामीणों ने निकाला
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र तराई के गांव अहमदगंज की बूढ़ी गंगा के पुल पर देर रात एक डीसीएम को चालक ने निकालने का प्रयास किया। डीसीएम का पहिया बाढ़ के गहरे पानी में फंस गया। डीसीएम के फंसने पर उसमें सवार महिला और पुरुष ने बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पास के गांव सूखानगला के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रेस्क्यू कर डीसीएम में सवार एक युवक, उसकी पत्नी और बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। पानी से बाहर आने पर युवक ने अपना नाम हुनर पुत्र इबरार निवासी धरौली थाना अलीगंज बताया। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कुआंखेड़ा स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार को सडक़ पर फंसी डीसीएम को हाइड्रा से निकालने की कवायद की गई, लेकिन शाम तक उसे निकाला नहीं जा सका।
बूढ़ी गंगा के पुल पर बाढ़ के पानी में फंसी डीसीएम
