गाजीपुर में विधायक और डॉक्टर के बीच तीखी नोकझोंक

ग़ाज़ीपुर, समृद्धि न्यूज़। सुभासपा के पीले गमछे वाले विधायक जी बेदीराम एक सरकारी अस्पताल में जांच करने गए. अस्पताल में कमियां देख आगबबूला विधायक जी ने सीएचसी प्रभारी डॉक्टर पर उंगली उठाई तो सामने बैठे डॉक्टर साहब ने विधायक जी को मुंह पर सुना दिया और चल दिए. डॉक्टर साहब उठकर चल दिए और विधायक जी बैठे जांच करते रह गए।

विधायक बेदीराम अस्पताल में जांच करने पहुंचे. गंदगी से लेकर अव्यवस्था देखी तो अस्पताल के प्रभारी डॉ. योगेन्द्र यादव को फटकार लगाने की कोशिश की. विधायक जी फटकार लगाते, उससे पहले ही डॉक्टर योगेंद्र यादव ने कहा ‘आपके जैसे बहुत विधायक देखे है’. इसके बाद डॉक्टर साहब उठे, कहा नौकरी नहीं करेंगे, इस्तीफ़ा दे देंगे और चल दिए. विधायक जी कुर्सी पर बैठकर मुंह देखते रह गए. विधायक ने आरोप लगाया कि डाक्टर सपा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। इस आरोप से डाक्टर नाराज हो गए और अपने चेंबर से बाहर निकलते हुए कहा कि नौकरी रहे या न रहे, वह यह सब नहीं सुन सकते। इस दौरान विधायक के कार्यकर्ताओं और चिकित्सक के बीच भी नोकझोंक हुई। इस बीच बहस इतनी बढ़ गई कि विधायक ने गुस्से में टेबल पर रखा ग्लास और बीपी मशीन तोड़ दी, जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। डॉक्टर साहब विधायक जी को सुनाकर निकल लिए तो विधायक जी ने उनकी शिकायत डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से करने की बात कही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *