अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के 91वा बलिदान दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 91 वा बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया गया। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी स्मारक समिति कार्यक्रम के संयोजक बिनोद सिंह लोधी की अगुवाई में राज राजपूत एडमीनेट पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी रेनू गुप्ता चेयरमैन पुरवा गोविन्द शुक्ला पूर्व चेयरमैन बीघापुर रामबोध शुक्ल एडवोकेट बैंक अध्यक्ष उन्नाव तथा समिति के पदाधिकारी राज राजपूत प्रेम शंकार भरत सिंह बशीलाल के द्वारा स्वतन्त्रता आन्दोलन के नायक की मूर्ति पर माल्यार्पण करके तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया । अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग भारत माता की जय वन्दे मातरम के जयघोष के के साथ शहर में निकाली गई। यात्रा छोटा चौराहा बड़ा चौराहा, हरदोई ओवर ब्रिज होते हुए निराला प्रेक्षागृह में जाकर समाप्त हुई।

निराला प्रेक्षागृह मे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद साक्षी महाराज तथा सभी अतिथियों का समिति के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास उ०प्र० सरकार/प्रभारी मंत्री उन्नाव धर्मपाल सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद गुलाब सिंह लोधी ने राष्ट्र के लिए अपनी शहादत दी। प्रदेश की योगी सरकार केन्द्र की मोदी सरकार शहीदों के सम्मान के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर साहब के मत्र को आत्मसात करे जिसमें उन्होने कहा था कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा इसलिए सभी लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर देश के विकास में अपना योगदान दे। सांसद साक्षी महाराज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार और मोदी सरकार जिले के विकास के लिए व महापुरुषों के सम्मान के लिए लगातार पूरी कोशिश कर रहे है। कार्यक्रम को छत्तीसगढ पूरन सिंह पटेल राष्ट्रीय महामंत्रीय विधायकगण पंकज गुप्ता बम्बालाल दिवाकर, श्रीकान्त कटियार बजेश रावत, रेनू गुप्ता गोविन्द शुक्ला सहित रामबोध शुक्ला तथा समाजसेवी पुष्पेन्द्र सिंह ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *