पुलिस आपके द्वार ,अभियान को लेकर चौपाल बैठक का हुआ आयोजन

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जनपद के थाना दही के ग्राम ओरहर में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों व ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुना गया और समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया गया तथा साइबरअपराध व अन्य हेल्प लाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत यह बैठक आयोजित की गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और भ्रामक तथ्यों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसी तरह गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखापुर में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ओर ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुना गया और समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया गया । इसी के साथ पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत थाना मौरांवा पुलिस द्वारा ग्राम पारा में चौपाल बैठक आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *