सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को बड़ी कार्यवाही
शाहजहांपुर, समृद्धि न्यूज। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशानुसार व एसपी सिटी देवेन्द्र कुमार, सीओ ट्रैफिक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस द्वारा रविवार को प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। जिसमें विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की गई। इसी दौरान 1 मैजिक जोकि सवारियां लटकाकर ले जा रही थी,जिसको प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय द्वारा सीज कर पुलिस लाइन में खड़ा कर दिया गया। जिससे अन्य डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुवायां,निगोही, तिलहर रुट पर डग्गामार वाहन चालकों में भय बन गया और दिन में डग्गामार वाहन संचालन कम रहा। पुलिस टीम द्वारा 100 वाहनों का सुसंगत धाराओं में चालान किया गया। प्रभारी यातायात द्वारा लोगों से अपील भी की गई कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अपनी व अपनों की सुरक्षा हेतु अवश्य करे। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए इस प्रकार का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
