चोरी के खुलासे में एसओजी समेत 5 टीमें जुटीं, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दो दिन पूर्व ताला तोडक़र हुई 25  लाख की चोरी के खुलासे के लिए एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें गठित की गयी हैं। फॉरेंसिक टीम को सोमवार को चोरी में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला गुलाब निवासी अवधेश सिंह यादव अपने छोटे भाई राजपाल सिंह व राजेश सिंह के साथ सामूहिक रुप से एक ही घर में रहते हैं। अवधेश व राजपाल का परिवार खेती करता है और गाँव में ही हैं, जबकि सबसे छोटा भाई राजेश सिंह देहरादून में एक निजी कम्पनी में कार्य करता है। लिहाजा उसका परिवार साथ में ही रहता है। बीती 23 अगस्त की रात चोर मौका देखकर घर के पीछे से चढक़र मकान में दाखिल हुए। चोर तीन कमरों के कुंडे तोडक़र अलमारी, बक्सा खोलकर करीब 23 लाख के जेवरात व 2 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गये थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी थी। पखना चौकी प्रभारी रामप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को चोरी के खुलासे के लिए एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें गठित की गयी हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच लगातार जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *