जानलेवा हमले में एक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवक पर जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पीडि़त सूर्यप्रताप सिंह पुत्र कौशलेन्द्र सिंह निवासी रुनी चुरसई थाना जहानगंज द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि अभियुक्तगण द्वारा उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पीडि़त के प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 13 अगस्त को थाना हाजा पर मु0अ0सं0 206/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/ 109/352 /324(2) बी.एन.एस. बनाम हनी तिवारी आदि पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में अभियुक्त हनी तिवारी उर्फ हर्षित तिवारी पुत्र स्व0 अनुपम तिवारी निवासी बिजाधरपुर सेन्ट्रल जेल कोतवाली फतेहगढ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *