अधेड़ ने मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का किया प्रयास

परिजनों ने आरोपी को पकडक़र पुलिस को सौंपा
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ ने घर में अकेली मानसिक रूप से विक्षिप्त मूक बधिर किशोरी को देखकर दबोचकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के पिता के पहुंचने पर आरोपी युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया। घटना क सूचना ११२ नंबर पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को अधेड़ को सौंप दिया। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया श्रृंगीरामपुर निवासी ४० वर्षीय समरपाल शराब पीने का आदी है। वह सोमवार को दोपहर शराब ठेके से शराब पीकर घर जा रहा था, तभी रास्ते में उसने चारपाई पर बालिका को सोते देखा, तो वह उसके पास गया और चारपाई पर लेटकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, तभी बालिका के परिजन आ गये। परिजनों को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन परिजनों ने उसे दबोच लिया तथा ११२ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को अधेड़ को सौंप दिया। पुलिस ने पीडि़ता का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। घटना के संबंध में परिजनों ने तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *