अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की सूचना से मचा हडक़ंप

इटावा, समृद्धि न्यूज। नई दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर इटावा के पास मंगलवार शाम अमृत भारत एक्सप्रेस के कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। इटावा जंक्शन से करीब एक किलोमीटर पीछे मैनपुरी फाटक के पास ट्रेन को रोकनी पड़ गई। धुएं की सूचना पर यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। नई दिल्ली से भागलपुर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस के एस-2 कोच में एक यात्री सिगरेट पी रहा था। इसी दौरान कोच में लगे आटोमेटिक फायर सिस्टम का सेंसर सक्रिय हो गया। सेंसर एक्टिवेट होते ही अलार्म बजने लगा और फायर सेफ्टी उपकरणों से धुआं निकलने लगा। अचानक धुआं और अलार्म सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने सोचा कि कोच में आग लग गई है। इससे हडक़ंप मच गया। सूचना पर अधिकारी पहुंच गये और जांच की। जांच करने पर पता चला कि सिगरेट फेंकने से धुआ उठा था। ट्रेन को इटावा जंक्शन पर पर लाकर पूरी जांच करने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी सदर विक्रम राघव सिविल लाइन इंस्पेक्टर सुनील कुमार और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *