कायमगंज, समृद्धि न्यूज। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये। जिनमें से एक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली रुप से घायल एक युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला लोहाई दरवाजा निवासी करन उम्र 18 वर्षीय पुत्र रामसेवक अपने मोहल्ले के साथी रजत उम्र 19 वर्षीय पुत्र सर्वेश सक्सेना, राहुल पुत्र रघुनन्दन श्रीवास्तव को साथ लेकर फर्रुखाबाद जा रहा था। जैसे ही यह तीनों लोग शिवरई बरियार थाना कायमगंज गेट के पास पहुंचे, तभाी पीछे से तेज रफ्तार आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे करन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रजत गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहुल दोनों को छोडक़र गायब हो गया। करन व रजत को कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। जहाँ ड्युरी पर तैनात चिकित्सक डा0 अमित कुमार ने करन को मृत घोषित कर दिया। रोडवेज चालक बस छोडक़र मौके से फरार हो गया।
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
