रानी अवंतीबाई लोधी की 194वीं जयंती पर हुआ भव्य कार्यक्रम

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय मंत्री ने लिया भाग
समाजसेवी विकास राजपूत ने मंत्री को भेंट किया राम दरबार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 194वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को अखिल भारतीय लोधी लोध महासभा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता एवं समाजसेवी विकास राजपूत ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा उर्फ डेविड और प्रदेश अध्यक्ष राकेश उत्तम लोधी के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया। समाज के विभिन्न वक्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के साहस और बलिदान को याद किया और उन्हें नमन किया। साथ ही इस मौके पर लोधी छात्रावास और लोधी पुस्तकालय बनाए जाने की मांग जोरशोर से उठी, ताकि समाज के युवाओं को शिक्षा और संसाधनों का बेहतर लाभ मिल सके।

केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने अदम्य साहस और नेतृत्व से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए और समाज को शिक्षा एवं जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा के साथ ही राम बक्श वर्मा पूर्व सांसद, अर्चना राजपूत महापौर शाहजहांपुर, विधायक रेखा वर्मा, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चन्द्र, राकेश लोधी, हरिपाल लोधी, कांति लोधी, जितेंद्र लोधी, राकेश लोधी आगरा, स्वामी विवेकानंद, रवि वर्मा, कैलाश लोधी एटा, परशुराम वर्मा, महेश चंद्र वर्मा, राम लडै़ते राजपूत, अनिल राजपूत समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *