जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारी बैठक सम्पन्न

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारी बैठक ग्राम चंदनी में हुई। इस दौरान कार्यक्रम को भव्य बनाने की रुपरेखा तय की गयी।
बताते चलें कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ५ सितंबर को मनाया जायेगा। यह ईद का त्यौहार पैगंबर मुहम्मद के जन्म की याद में मनाया जाता है। इस दौरान कहा गया कि नगर पंचायत और प्रशासन को चाहिए कि जुलूस के मार्गों पर विशेष सफाई व्यवस्था की जाए और जगह-जगह पानी का छिडक़ाव किया जाए। साथ ही स्ट्रीट लाइट और यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाए। जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। ईद मिलादुन्नबी का पैग़ाम पूरी इंसानियत के लिए रहमत और इंसाफ है। इसलिए इसे शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से मनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। लोगों ने प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताई। बैठक के दौरान सदर बली मोहम्मद, मो0 यूनिस एडवोकेट, साजिद अली खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, इमरान खान, आरिफ हाफिज चंदनी, शाहिद हाफिज सिरमौर बांगर, तौहीद मौलाना गनीपुर, अब्दुल्ला हाफिज जाफर नगर, अकरम हाफिज जाफर नगर, फरहाद हाफिज बबना, मजहर अली इमाम सलेमपुर, ओवैस हाफिज सितवानपुर, अरमान हाफिज मिल्किया, नौशाद हाफिज बघौना आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *