औरैया में बंदर ने नोटों की बारिश की….

औरैया, समृद्धि न्यूज़। बिधूना तहसील में एक बंदर ने मोपेड में रखे 80 हजार रुपये निकालकर पेड़ पर चढ़कर नोटों की बारिश कर दी. मौके पर मौजूद लोगों ने रुपये बटोरने शुरू कर दिए. किसान को अंततः 52 हजार रुपये ही मिले, बाकी नोट फाड़ दिए गए या बटोर लिए गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

डोंडापुर गांव निवासी अनुज कुमार के पिता रोहिताश चंद्र जमीन की रजिस्ट्री कराने तहसील आए थे. उनकी मोपेड की डिग्गी में 80 हजार रुपये रखे हुए थे.

जैसे ही रोहिताश वकील गोविंद दुबे के साथ कागजी कार्रवाई कर रहे थे, उसी समय एक बंदर ने मोपेड की डिग्गी खोलकर पैसों का बैग उठाया. बंदर बैग लेकर पेड़ पर चढ़ गया और नोटों को बाहर निकालकर जमीन पर बरसाने लगा.

डोंडापुर गांव के रहने वाले रोहिताश चंद्र ने बताया कि मैं मंगलवार दोपहर 1 बजे जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील आया था। अपनी बाइक की डिग्गी में 80 हजार रुपए रखे थे। मैं अपने वकील गोविंद दुबे के साथ कागजी कार्रवाई कर रहा था। इसी दौरान एक बंदर ने बाइक की डिग्गी से रुपए का बैग निकाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *