गुरुग्राम में पांच शूटरों के साथ मुठभेड़, गिरफ्तार, बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या करने आए थे

समृद्धि न्यूज। बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमले के मामले में पांच शार्प शूटर गिरफ्तार किए गए। गुरुग्राम एसटीएफ और क्राइम ब्रांच के साथ इनकी सेक्टर-.93 में मुठभेड़ हुई थी। चारों बदमाशों के पैर पर गोली लगी है। गुरुग्राम में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया के पांच शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश को नाकाम हो गई है। पुलिस की जांच जारी है।
मुठभेड़ के दौरान पांच में से चार बदमाशों के पैर में गोली लगी। देर रात गुरुग्राम के सेक्टर-93 में पुलिस से इनकी मुठभेड़ हुई थी। आरोपियों की पहचान, विनोद उर्फ पहलवान पुत्र राजपाल निवासी लोहा माजरा झज्जर, पदम उर्फ राजा पुत्र साहिब सिंह गांव लोहा माजरा झज्जर, आशीष उर्फ आशु पुत्र श्री देव गांव जिला सोनीपत, गौतम उर्फ गोगी पुत्र अमन सिंह वाशी दिपालपुर सोनीपत और शुभम उर्फ काला पुत्र रोहतास गांव जाजल जिला सोनीपत के रूप में हुई। ये सभी विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित सिरधानिया और दीपक नांदल के लिए काम करते हैं। घायल चार बदमाशों को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है। सिंगर राहुल यादव उर्फ सिंगर फाजिलपुरिया पर 14 जुलाई 2025 को हरियाणा के गुरुग्राम जिले में ही दक्षिणी परिधीय सडक़ पर हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। इसी मामले में आरोपियों का एनकाउंटर गुरुग्राम में हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *