पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, एक फरार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी और घायल हो गया। वहीं एक मौका पाकर बदमाश फरार हो गया। इलाज के लिए पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। उसका चिकित्सक ने इलाज किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर अपराधियों कि धर पकड़ हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात्रि क़ायमगंज पुलिस ग्राम पत्योरा से नरसिंगपुर जाने वाले बम्बा पर चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी एक बाइक सवार आते दिखाई दिए. बाइक पर दो लोग सवार थे। पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, वहीं एक बदमाश मौका पाकर फरार हो गया। घायल बदमाश से जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम सिकंदर निवासी करहल मैनपुरी बताया। जांच में पता चला की उसपर कई अपराधिक मुक़दमे दर्ज है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की आरोपी द्वारा कुछ दिन पहले क़ायमगंज में 50 हजार की चोरी की गई थी। वह अंतर्जनपदीय अपराधी हैं। आरोपी के पास से तमंचा कारतूस बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *