शातिर चोरों ने लाखों के जेवर व हजारों की नकदी उड़ाई

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। शौचालय के रास्ते घर में घुसे शातिर चोरों ने लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी पार कर दी। घटना की सूचना मिलने के चार घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।
जानकारी केेेे अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गॉँव अताईपुर कोहना निवासी सुनीता पत्नी प्रवेश कुमार अपने घर की छत पर अपने बेटे रोहित एवं पत्नी करिश्मा के साथ सो रहे थे। सुनीता ने बताया की मेन गेट के पास स्थित शौचालय के रास्ते चोर छत पर चढ़े और जीने के रास्ते नीचे उतर गए। बताया गया है कि कमरे में कुंडी पड़ी हुई थी। चोरों ने कुंडी खोली और इसके बाद सेफ अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने का एक हार, सोने का कुंडल, सोने की दो अंगूठी, सोने की नाक की कील के अलावा चांदी का कमर बंद, दो जोड़ी चांदी की पायल के साथ 35 से 40 हजार रुपए चोर चुरा ले गए। बताते चले पिछले काफी लंबे समय से चोरों की चहल कदमी से लोग पूरी-पूरी रात जागकर काट रहे हैं। इस सबके बावजूद चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस घटना से पहले भी इसी मोहल्ले में कई चोरियां एक साथ हुई थीं। जिसका पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना है की पुलिस रात्रि के समय मोहल्ले में गस्त करें। इधर घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर 4 घंटे के बाद पहुंची और जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *