मोहम्मदाबाद क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल
बोले अराजकतत्वों की गिरफ्तारी के लिये टीमों को किया गया सक्रिय
मूर्तियों को ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में पुर्नस्थापित किया जायेगा
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। अराजकतत्वों ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग और नंदी की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मोहम्मदाबाद सीओ समेत पुलिस मौके पर पहुंच गयी। सीओ ने बताया कि अराजकतत्वों की धरपकड़ के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त मूर्तियों को ग्रामीणों के सहयोग से पुर्नस्थापित किया जायेगा। फिलहाल घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
जानकारी के अनुसार जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरीकपुर में एक मंदिर में तोडफ़ोड़ की घटना सामने आई है। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर में पहुंचे, तो उन्होंने शिवलिंग और नंदी की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त पाया। यह मंदिर करीब दो दशक पुराना है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर मोहम्मदाबाद के क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा और थाना प्रभारी लव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान कमालगंज, जहानगंज और मोहम्मदाबाद थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। दोषियों की गिरफ्तारी के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में नई मूर्तियों की स्थापना कराई जाएगी। सीओ अजय वर्मा ने बताया बुधवार की सुबह कॉलर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई की पुलिया के पास स्थित एक शिव मंदिर में शिव और नंदी की मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। दोषी व्यक्ति को पकडऩे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में मूर्तियों का पुनस्र्थापना किया जा रहा है।
अराजकतत्वों ने शिवलिंग व नंदी की मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त
