पुलिस ने डीसीएम से बरामद किया 240 किलो गांजा, चालक फरार

इटावा, समृद्धि न्यूज। इटावा सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध डीसीएम को पकड़ लिया। तलाशी में उसमें से 240 किलो गांजा बरामद हुआ। इस दौरान डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।
एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सिविल लाइन सुनील कुमार, उप निरीक्षक राजेश मौर्या, उप निरीक्षक संजय यादव, उप निरीक्षक पीर मोहम्मद अपने हमराहों के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक डीसीएम आ रहा है, जिसमें गांजा भरा हुआ है वह तस्करी करने जा रहे है। पुलिस ने सतर्कता से एक डीसीएम को रोक लिया। तलाशी में डीसीएम से 240 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लुहन्ना चौराहे से कांच की बोतल भरी डीसीएम से गांजा बरामद किया गया है। अवैध शराब की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही की है। प्लास्टिक की बोरियो में भरकर कांच की बोतलों के बीच छिपाकर गांजा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि चालक मौका पाकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *