अनुमति न देने की नगर मजिस्टे्रट से की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में नगर मजिस्टे्रट कार्यालय पहुंचकर डांडिया कार्यक्रम की अनुमति न देने के संबंध में विभागीय कर्मी को ज्ञापन सौंपा गया। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका विधि सिंह ने ज्ञापन देकर मांग की है कि शहर के निवासी संजीव बाथम एवं अनुराग कनौजिया डांडिया कार्यक्रम कराकर अश्लीलता करते है और धन उगाही करते है। ऐसे में अनुमति न दी जाये। ६ माह पूर्व नवरात्रि के अवसर पर डांडिया गरवा नाइट के नाम पर समाज में अश्लीलता परोसते है। जिसका विरोध पिछली बजरंग दल द्वारा किया गया था और अनुमति नहीं दी गई थी। ऐसे घृणित कार्य को रोकने के लिए पुन: मांग की जा रही है। १२ अक्टूबर को बीएस गार्डन लालगेट पर अनुराग कनौजिया कार्यक्रम कराने की योजना बना रहे है। जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया जा चुका है। हिन्दू संगठन मांग करते है कि ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति न दी जाये। इस मौके पर दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका विधि सिंह, जिला संयोजक बजरंग दल सुदीप कुमार, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष मुकेश बाथम, शिवकांत कटियार आदि लोगों ने नगर मजिस्टे्रट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
डांडिया कार्यक्रम का विहिप, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी ने किया विरोध
