राधा रानी की उपासना से भगवान कृष्ण की होती है कृपा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराधा शक्ति श्याम मंदिर लोहाई रोड पर राधा रानी का मंगला दर्शन के साथ श्रीराधा सहस्त्र नाम गोपाल, सहस्त्र नाम राधा रानी की कृपा के साथ पूजन सम्पन्न हुआ। शास्त्रीय ढंग से नामावली यज्ञ विद्वान पंडित द्वारा सम्पन्न कराया गया। भगवताचार्य डा0 मनमोहन गोस्वामी द्वारा राधा सप्तशती के अन्तर्गत गोपियों के भाव एवं राधा रानी के महा भाव की अध्यात्मिक रहस्यमय ढंग से व्याख्या की। राधा तत्व दर्शन में परम पुराण स्त्री भाव प्रकृति की सृष्टि, आत्मा से परमात्मा, विविध विचारों और उपासना में श्रीराधा रानी की उपासना के द्वारा परम शक्ति परमात्मा भगवान कृष्ण की कृपा होती है। श्रीराधा की उपासना ही अंकुर की उपासना को सर्वाेपरि माना। श्रीमद् भागवत गीता के संदेशों में राधा रानी की उपासना सर्वोपति माना। वृंदावन से आये भगवताचार्य डा0 योगेश गोस्वामी ने ठाकुर की भक्ति वृंदावन धाम में कण-कण में ईश्वर की अनुभूति, स्थान की महिमा, नंद गांव, गोकुल, बरसाना, गोवर्धन, यमुना तट पर भगवान कृष्ण की लीलाओं की अध्यात्मिक अनुभूति आज भी होती है। व्यक्ति की सोंच ईश्वर के प्रति हो। उसकी भक्ति भावना और श्रीराधा रानी की कृपा दृष्टि से और उसकी भक्ति पर निर्भर करता है। संगीतमय संकीर्तन राधा रानी के तात्विक अध्यात्मिक दृष्टि को अपने भक्तों को सहज भाव, महाभाव में अनुभूति में श्री राधा रानी को जीव मनुष्य के जीवन का आधार कहा है। इस अवसर पर सुरेन्द्र सफ्फड़, डा0 मनोज महरोत्रा, डा0 शिवओम अम्बर, हर्षित सिगतिया, जितेन्द्र अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, ज्योति स्वरुप अग्निहोत्री, अशोक मिश्रा, अरुण जालान, गौरव अग्रवाल, रोहित गोयल आदि लोग मौजूद रहे। गोष्ठी के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ विराम हुआ। संचालन बृजकिशोर सिंह किशोर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *