फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति ने मेधावियों को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति के तत्वाधान में विभिन्न हस्तियों व मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कानपुर की श्रेया कुशवाह को भारत युवा रत्न सम्मान, फर्रुखाबाद के हर्षित मिश्रा को उत्तर प्रदेश युवा रत्न सम्मान, फर्रुखाबाद के शुमन कुमार को फर्रुखाबाद युवा रत्न सम्मान, संजीव गंगवार को ग्रीन वृक्ष क्रान्ति सम्मान, हर्ष दुबे को राष्ट्रीय योगा सम्मान एवं मेघावी छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किये गये।
समिति के सभागार में सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन कुलदीप गंगवार, भाजपा नेता शैलेन्द्र राठौर, व्यापारी नेता संजीव मिश्रा बॉबी व कवि कृष्णकांत अक्षर एवं समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने 2025 में विभिन्न युवाओं व मेधावियों को सम्मानित किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 काली चरण राष्ट्रीय योग सम्मान हर्ष दुबे को, शिवप्यारी देवी राष्ट्रीय ग्रीन वृक्ष क्रान्ति सम्मान संजीव गंगवार को दिया गया। उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा रत्न सम्मान जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह को, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 काली चरण उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा रत्न सम्मान डॉ0 कृष्ण मुरारी, एवं ओकार सिंह यादव को, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 काली चरण राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान डा0 कृष्णकान्त त्रिपाठी अक्षर को, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 काली चरण शिक्षा सम्मान के अन्र्तगत मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। हाई स्कूल की परीक्षा में सक्षम दुबे, अभिनव पाठक, राघव अग्रवाल, निमिष, हर्षित दीक्षित, कमलकान्त यादव, कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रांशु, शैलजा, उत्सव, पार्थ रखोगी, प्रियांशी, खुशी, कशिश, शान्या, अमन, मुस्कान, मंडशा, उमरा रईस, बी0ए0 में दिव्या, लक्ष्मी प्रविष्ठा/बी0एस-सी में तनीशा चौहान/डी0एल0एड0 में विशाल राजपूत को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने छात्र-छात्राओं को लगातार अध्ययन करते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। जनपद के विभिन्न कॉलेज एवं विद्यालयों के बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिल्पी सिंह, अवनीत चतुर्वेदी, ऋतु प्रियल, कृषिका जौहरी, बबिता, अकेश कुमार को पर्यावरण जागरूकता के लिए, शिवप्यारी देवी ग्रीन वृक्ष क्रान्ति सम्मान एवं संजीव गंगवार, योगिता गंगवार, शरद नागर, शिल्पी सिंह, रजनेश गंगवार, प्रतिमा गंगवार, मान्या गंगवार, स्निग्ध तिवारी को स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पं0 कालीचरन राष्ट्रीय योगा सम्मान प्रदान किया गया। संचालन हर्षित मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *