निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहा मजदूर ऊंचाई से गिरकर घायल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहा मजदूरा ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के पूर्णिया थाना क्षेत्र के भमरा नगला निवासी मोहम्मद मुंतसिर उम्र 18 वर्षीय पुत्र जावेद अली जो तहसील कायमगंज क्षेत्र के गाँव अल्लापुर में पी.एन. अग्रवाल के कोल्ड स्टोर में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करने आया है। गुरुवार को वह कोल्ड स्टोरेज में राज मिस्त्री फकरूदीन के साथ ऊंचाई पर काम कर रहा था। मसाले से भरा तसला जैसे ही मजदूर ने उठाया, तभी अचानक वह कोल्ड स्टोर की ऊँचाई से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास काम कर रहे उसके ही गॉव के लोगों ने ठेकेदार की मदद से घायलावस्था में मजदूर मोहम्मद मुंतसिर को कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ0 अमित कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं इमरजेन्सी में फार्मासिस्ट रोहित ने मोहम्मद मुंतसिर की रजिस्टर में इन्ट्री करने के लिए नाम, पता, उम्र पूछी तो उसके भाई ने उसकी उम्र 17 वर्ष की बताई। वहीं ठेकेदार ने उसके भाई को हडक़ाते हुए कहा उसकी उम्र 18 वर्षीय है। इस बात को सुनकर फार्मासिस्ट ने जब उसका आधार कार्ड माँगा, तो ठेकेदार ने मना कर दिया। कहा मजदूर का आधार कार्ड नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *