कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बाढ़ के पानी से उफनाये तालाब में डूबकर पूर्व प्रधान की मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गयेे। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रधान के शव को बाहर निकाल लिया। शव बाहर निललते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गॉँव जिजपुरा के नगला लालजीत निवासी पूर्व प्रधान प्रवेश यादव उम्र 55 वर्षीय पुत्र राजाराम यादव आज गांव में स्थित टंकी की ओर स्थित अपने खेत पर गए थे। खेत के पास बाढ़ का पानी भरा था। इसी दौरान उनका पैर अचानक फिसल गया और वह पास के तालाब के गहरे पानी में जा गिरे।
जानकारी मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। सूचना पर धर्मपुर और लखनपुर के तैराकों को बुलाया गया। काफी खोजबीन के करीब ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने तालाब से प्रवेश यादव के शव को बाहर निकाला। शव निकलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी, दस वर्षीय पुत्री निशा और आठ वर्षीय पुत्री नेहा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने भी घटना की जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यहां बता दें कि बीते दिनों सूखा नगला निवासी पूर्व प्रधान भूरे यादव भी सिनौली पुल पर चल रहे बाढ़ के पानी में डूब गए थे। जहां उनकी भी मौत हुई थी।
बाढ़ के पानी से उफनाये तालाब में डूबकर पूर्व प्रधान की मौत
