उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा पीआरवी 6807 थाना असोहा पर नियुक्त पुलिस कर्मी मुख्य आरक्षी इकरार अहमद . आरक्षी चालक का0 कमलजीत को ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा दोनो सिपाहियों के विरुद्ध विभागीय जांच की जा रही है।
