पुलिस ने ट्रैक्टर स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, अज्ञात में मुकदमा दर्ज

दुनाया रोड पर मिले ट्रैक्टर को लिया हिरासत में, थाने में कराया खड़ा
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। बीते दिन इस संबंध में समृद्धि न्यूज समाचार ने इस संबंध में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दुनाया मार्ग पर खड़े ट्रैक्टर को अपनी हिरासत में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते दिन मोहम्मदाबाद के दुनाया मार्ग पर दो युवाओं का ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसका समाचार समृद्धि न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए बबना चौकी इंचार्ज राजेश कुमार अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंची पुलि को मार्ग पर एक ट्रैक्टर मिला था। जिसको हिरासत में लेकर पुलिस ने थाने में खड़ा करा दिया है। पुलिस का कहना है कि स्टंट बाजों की तलाश की जा रही है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा। वहीं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। बताते चलें कि दुनाया मार्ग पर अक्सर ट्रैक्टर चालक स्टंट करते नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *