बंद मकान का ताला तोडक़र चोरी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। परिजनों के साथ बाहर नौकरी करने गये एक ग्रामीण के घर का ताला तोडक़र चोरों ने सामान चोरी कर लिया। घटना के संबंध में पड़ोसियों ने युवक को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी दीपक सोलंकी अपने परिजनों के साथ रोजी रोटी की तलाश में बीते कुछ दिन पूर्व दिल्ली चला गया था। जिसके चलते उसके घर पर ताला लगा था। बीती रात किसी समय अज्ञात चोरों ने उसके घर के ताले तोड़ दिए और सामान चोरी कर लिया। जब सुबह आसपास के पड़ोसी जागे, तो अचानक दरवाजे खुले देख शक हुआ। जिस पर पड़ोसी अंदर गये, तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मकान मालिक दीपक सोलंकी को दी गयी। जानकारी होने पर पीडि़त दीपक सोलंकी ने फोन पर बताया कि चोरी की सूचना मिली है। वह लोग अपने घर आ रहे है। तब जानकारी कर पुलिस को तहरीर दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *