इजरायल के एयरस्ट्राइक में हूती प्रधानमंत्री की मौत, कई मंत्री भी हताहत

समृद्धि न्यूज। इजरायली एयरस्ट्राइक में यमन के हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मंत्री भी मारे गए। हूती विद्रोहियों ने इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमले किए, जो फिलिस्तीनियों के समर्थन में थे।
यमन की राजधानी सना में इजराइली एयर स्ट्राइक में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत हो गई। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। विद्रोहियों ने एक बयान में कहा कि अहमद अल-रहावी गुरुवार को सना में हुए हमले में मारे गए। उनके सरकार के कई मंत्री भी हताहत हुए हैं। इजराइली सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने यमन के सना क्षेत्र में हूती आतंकवादी शासन के सैन्य ठिकाने पर सटीक हमला किया। विद्रोहियों के बयान में कहा गया है कि अल-रहावी अगस्त 2024 से हुती नेतृत्व वाली सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत थे।
हूती विद्रोहियों ने इजरायल के खिलाफ बार-बार मिसाइल हमले किए है। खासकर तब से जब इजरायल और गाजा में हमास के बीच जंग शुरू हुई। हूती कहते हैं कि ये हमले फिलिस्तीनियों के समर्थन में हैं। हालांकि, ज्यादातर मिसाइलें इजरायल ने हवा में ही नष्ट कर दीं या वे खुद-ब-खुद नाकाम हो गईं, लेकिन इससे हूतियों के हमले नहीं रुके। इससे पहले, सप्ताह की शुरुआत में इजरायल ने सना में कई जगहों पर हवाई हमले किए, जिसमें हूती-नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कम से कम 10 लोग मारे गए और 102 अन्य घायल हो गए।

हूतियों के हमले का इजराइल का जवाब

हूती विद्रोहियों ने इजराइल के खिलाफ बार-बार हमले किए हैं, खासकर तब से जब इजराइल और हमास के बीच जंग शुरू हुई। हूती विद्रोहियों ने कहना है कि ये हमले फिलिस्तीनियों के समर्थन में हैं। हालांकि, ज्यादातर मिसाइलें इजराइल ने हवा में नष्ट कर दी थीं। हालांकि इससे हूतियों के हमले नहीं रुके। वहीं गाजा की बात करें तो लोग इजरायल की नाकेबंदी और हमलों की वजह से लोग खाने की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक पैनल ने पुष्टि की है कि उत्तरी गाजा में भुखमरी शुरू हो चुकी है और बच्चे इसका सबसे ज्यादा असर झेल रहे हैं। लोग खाना पाने के लिए चैरिटी संगठनों से बर्तनों में गर्म खाना लेने को मजबूर हैं। इस तरह देखा जाए तो यमन और गाजा में चल रही जंग ने हालात को और नाजुक कर दिया है। हूतियों और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा हैए और इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है।
इजराइल हमास के खिलाफ अपने सैन्य अभियान का विस्तार करते हुए उत्तरी गाजा के कुछ हिस्सों में मानवीय सहायता की आपूर्ति जल्द ही रोक देगा या धीमी कर देगा। इजराइल के एक अधिकारी ने गाजा शहर को युद्ध क्षेत्र घोषित किए जाने के एक दिन बाद शनिवार को यह बात कही। अधिकारी ने बताया कि इजराइल आने वाले दिनों में गाजा सिटी में हवाई मार्ग से मानवीय सहायता पहुंचाने पर रोक लगा देगा और क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में मदद सामग्री पहुंचाने वाले ट्रकों की संख्या में कटौती करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *