कम्पिल, समृद्धि न्यूज। पानी की टंकी पर लगे धार्मिक झंडे को युवकों ने साथियों के साथ मिलकर उतार दिया था। एक ग्रामीण ने झंडे को जलाने की सूचना पुलिस को दी गयी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनों पक्षों से छ: नामजद व अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में बनी पानी की टंकी पर लगे धार्मिक झंडे को तीन दिन पूर्व शुक्रवार को युवकों ने साथियों के साथ मिलकर उतार दिया। मामले का वीडियो भी किसी ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर प्रचलित कर दिया। निजामुद्दीनपुर निवासी चांद मियां ने ग्रामीणों के साथ शनिवार दोपहर थाने पहुंच ईदगाह पर लगे झंडे को उतारकर जलाने की सूचना पुलिस को दी। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस जांच में ईदगाह पर लगा झंडा उतारकर जलाने की बात झूठी निकली। पुलिस ने झूठी सूचना देने में आरोपित चांद मियां व अज्ञात निवासी निजामुद्दीनपुर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने टंकी पर लगे झंडे को उतारने के मामले में पांच आरोपितों अभिषेक, सत्यम, सुखवीर उर्फ मल्लू निवासी निजामुद्दीनपुर, अवनीश श्रीवास्तव, अभिषेक निवासी कंपिल व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया मुकदमा दर्ज के मामले की जांच की जा रही है।
धार्मिक भावनाएं आहत करने में छ: नामजद लोगों पर मुकदमा
