शौच गयी किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो को लिया हिरासत में

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। शौच करने गई किशोरी को एक युवक ने दबोच लिया। जबकि उसके साथी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पिता की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में दर्शाया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शनिवार देर शाम लगभग साढ़े छ: बजे घर से शौच करने के लिए सडक़ किनारे जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी गांव सवितापुर निवासी दो युवकों शरवन व नितिन लोधी ने किशोरी को रोक लिया। दोनों युवक किशोरी को सडक़ किनारे बनी टूटी बिल्डिंग में ले गए। जहां शरवन ने किशोरी के हाथ व सिर पकडक़र उसको जमीन पर गिरा दिया। जबकि साथी नितिन ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। काफी समय तक किशोरी के घर न लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। स्वजनों को किशोरी बेहोशी हालत में टूटी बिल्डिंग में मिली। स्वजन किशोरी को घर ले गए। होश आने पर किशोरी ने स्वजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। रविवार दोपहर पीडि़त पिता ने थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार सुबह पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपित पुलिस हिरासत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *