हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के पंवारी कला गांव में सोमवार की शाम गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से धान की निराई कर रहे अधेड़ किसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये जंहा पर अधेड़ को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि झूलसे हुए का उपचार चल रहा है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज़ दिया है ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव निवासी 57 वर्षीय राम सजीवन व 52 वर्षीय छोटेलाल पंवारी कला गांव निवासी पंकज सिंह के खेत को बटाई पर लेकर खेती किये है सोमवार की शाम दोनों लोग धान की निराई कर रहे थे की गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से रामसजीवन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि छोटेलाल गंभीर रूप से झूलस गए मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने दोनों लोगो को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर चिकित्सक विवेक खरे ने रामसजीवन को मृत घोषित कर दिया है जबकि छोटेलाल का उपचार चल रहा है घटना की सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव व उपनिरीक्षक श्याम लाल ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बंजारी कला संजय सिंह स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढाढ़स बँधाया है और घायल का हालचाल लिया है इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की धान की निराई करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से झूलस गया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज़ दिया गया है कार्रवाई किया जा रहा है
