प्रिंसिपल की घिनौनी हरकत, कक्षा 7 की छात्रा को लिखा लव लेटर, बोला उसमें पत्नी को देखता है, करना चाहता था निकाह

पुलिस ने किया गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अलीगढ़: अलीगढ़ से एक प्रिंसिपल ने कक्षा सात की छात्रा को लव लेटर लिखकर दिया, जिसमें कहा कि वह उसे अपनी पत्नी की तरह देखता है। प्रिंसिपल की इस हरकत से बच्ची काफी डरी सहमी हुई थी। मां के पूछने पर उसने सारी बात बताई। मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
अलीगढ़ के जवाँ ब्लॉक में थाना गोधा इलाके के तालिवनगर स्थित सरकारी स्कूल प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल शकील अहमद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। छात्रा की मां ने बताया कि जब छात्रा अपने घर डरी सहमी पहुंची तो उसने अपनी बेटी से पूरी जानकारी की। मामले में छात्रा की मां ने बेटी संग जाकर डीएम-एसएसपी से घटना की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद आलाधिकारियों ने जांच कर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है और आरोपी प्रिंसिपल शकील अहमद को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

बच्ची पर बना रहा था निकाह का दबाव

वहीं बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल शकील अहमद उनकी बेटी को परेशान करता था। प्रिंसिपल ने उसकी बिटिया को लव लेटर लिखा था। उसने उसने लिखा था कि वो उसे पसंद करता है और उसमें उसे अपनी पत्नी नजर आती है। उससे निकाह करना चाहता है। आरोपी बच्ची पर निकाह और धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना रहा था।

प्रिंसिपल निलंबित, सेवा समाप्ति की तैयारी

वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया है शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक प्रिंसिपल शकील अहमद को निलंबित कर दिया गया है। सेवाएं समाप्त करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि बच्ची के साथ प्रिंसिपल छेडख़ानी करता था और निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *