पुलिस हिरासत में युवक की मौत की खबर पर पहुंची उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवार को बंधाया ढांढस

हरदोई, समृद्धि न्यूज। कोतवाली शाहाबाद में युवक रवि की पुलिस हिरासत में हुई मौत की खबर पर पहुंची उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया और सहयोग देने का भेरासा दिया।
हरदोई थाना शाहाबाद मे पुलिस हिरासत में हुई रवि सिंह राजपूत की मृत्यु से उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने मृतक के परिवार से मिलने उनके ग्राम अहमदनगर गईं। और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुई शोक संवेदना व्यक्त की। तथा दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही का आश्वासन दिया। विधानसभा शाहाबाद क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी सोमवार को मृतक रविकुमार के गांव पहुंची और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। तिवारी लखनऊ से अपने व्यस्त कार्यक्रम छोडक़र क्षेत्र के गांव अहमदनगर पहुंची और अधिकारियों को निष्पक्ष कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पांडे सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *