लखनऊ, समृद्धि न्यूज। पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश को देखते हुए यूपी के कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। यूपी में भारी बारिश-बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही अलर्ट को देखते हुए मेरठ, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रायबरेली और अलीगढ़ में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश बारिश और शहर में हुए जलभराव की वजह से किया गया है। 24 घंटो में कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बीते दो दिनों से सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के असर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे मानसूनी रेखा उत्तर की ओर खिसकी है। यही वजह है कि प्रदेश में 2 सितंबर को भी कहीं भारी तो कहीं अत्यधिक भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। 3 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं।
इन जिलों के स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश
मौसम को देखते हुए कई जिलों में दो सितंबर का अवकाश घोषित कर दिया गया है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने पहले से ही अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट को देखते हुए मेरठ, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रायबरेली और अलीगढ़ में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश बारिश और शहर में हुए जलभराव की वजह से किया गया है।
भारी बारिश का येलो अलर्ट
जिनमें-प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।
अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
