24 घंटा बाद भी नहर में कूदी छात्रा का अभी तक नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटे गोताखोर

हरदोई, समृद्धि न्यूज। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र से निकली शारदा नगर में बीए की छात्रा ने नहर में कूदकर आत्म करने के लिए पुल से नहर में कूद गई। बताया गया है कि हरदोई के सिटी पावर हाउस के निकट नुमाइश पुरवा की रहने वालीं छात्रा इकरा खान सोमवार को साइकिल से लगभग 22 किलोमीटर दूर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में सैदपुर नहर पुल से नहर में कूद गई।इससे पूर्व छात्रा ने किसी के मोबाइल से अपने पिता कफील को बता दिया, कि वह ऐसा खतरनाक कदम उठाने जा रही है।जबतक परिवार वाले मौके पर पहुंचे तबतक उसने साइकिल खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। खबर मिलते ही थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
छात्रा इकरा के पिता कफील ने बताया कि वह सोमवार से सुबह लगभग 8 बजे बजे घर से दवा लेने के बहाने निकली थी।एक घंटे बाद उसने अपनी सहेली को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही। पिता कफील खान ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने मोबाइल के अधिक इस्तेमाल को लेकर बेटी से फोन ले लिया था।परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।फिलहाल परिजन और ग्रामीण निजी गोताखोरों की मदद से छात्रा के शव की तलाश करने में लगे हुए हैं।दूसरे दिन भी छात्रा को ढूंढने में पुलिस और गोताखोर जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *