संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टाउनहाल रकाबगंज निवासी मोतीलाल के ३१ वर्षीय पुत्र मोहित की 2 सितंबर 2025 को अचानक हालत बिगड़ गयी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मोहित की शादी करीब 4 वर्ष पहले भूमि 19 वर्ष के साथ हुई ती। वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल टाउन हॉल रकाबगंज थाना मऊदरवाजा में रह रहा था। मूल रूप से वह मोहल्ला बागकूंचा थाना कोतवाली फर्रुखाबाद का निवासी था। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *