कुर्सी पर बैठने से पहले प्रभारी निरीक्षक ने कोतवाली परिसर में कराया सुंदरकांड का पाठ

हरदोई, समृद्धि न्यूज। नवागंतुक कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने शाहाबाद कोतवाली का चार्ज ग्रहण करने से पूर्व सुंदर कांड का विधिवत पाठ कराया।उसके बाद कुर्सी ग्रहण की।बताते चलें कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों से लगातार अपराधों की घटनाएँ सामने आईं,जिसमें पुलिस हिरासत में एक युवक की संदिग्ध मौत ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। इस घटना के बाद आक्रोश और प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन और हंगामे के बीच एसपी द्वारा कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।तथा 5 पुलिस कर्मियों पर एफआईआर भी दर्ज करनी पड़ गई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने त्वरित निर्णय लेते आनंद नारायण त्रिपाठी को शाहाबाद का कोतवाल बनाया।की नियुक्ति की गई। श्री त्रिपाठी ने कार्यभार संभालने से पहले पूजा पाठ के साथ सुंदर कांड का पाठ कराया।
उसके बाद कोतवाल श्री त्रिपाठी ने चार्ज लिया और कुर्सी पर बैठ कर पदीय दायित्व का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।अब नए कोतवाल के समक्ष क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पारदर्शी ढंग से कार्य करते हुए जनता और अधिकारियों की नजरों में खरा उतरने की प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *