समृद्धि न्यूज। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। लिस्बन में एक ट्राम (स्ट्रीटकार) पटरी से उतर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने घटना को लेकर दुख जताया। राष्ट्रीय चिकित्सा आपात स्थिति संस्थान ने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। घायलों में विदेशी नागरिक और एक बच्चा भी शामिल हैं। शहर की ऐतिहासिक और बेहद लोकप्रिय ग्लोरिया फनिक्युलर रेलवे पटरी से उतर गई। जिससे अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त ट्रेन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक सवार थे। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है और कई यात्री मलबे में फंसे हुए बताए जा रहे हैं।
🔴PORTUGAL🇵🇹| #Tragedy in #Lisbon : the derailment of the #GloriaFunicular, a popular tourist attraction in the Capital left at least 15 dead and several injured on Wednesday, Sept 3. The machine, which can carry up to 42 people, is more than a century old, having opened in 1885. pic.twitter.com/xSCK4E81S8
— Nanana365 (@nanana365media) September 3, 2025
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मुझे प्रसिद्ध एलिवेडोर दा ग्लोरिया के पटरी से उतरने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पुर्तगाली सरकार ने एक बयान में कहा कि बचाव अभियान समाप्त होने के बाद कारणों की जांच शुरू की जाएगी।
लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसे शहर के लिए दुखद क्षण बताया। लिस्बन शोक में डूबा हुआ है। यह शहर के लिए एक दुखद क्षण है। सीएमएल फायर फाइटर्स सैपर्स रेजिमेंट, नागरिक सुरक्षा और नगर पुलिस के साथ-साथ स्वयंसेवी फायर फाइटर्स, पीएसपी और आईएनईएम की टीमें घटनास्थल पर सहायता प्रदान कर रही हैं। पीडि़तों को अस्पताल ले जाया गया है। मुझे जान गंवाने वालों और हुई सभी पीडि़तों के लिए गहरा दु:ख है। इस समय, जो महत्वपूर्ण है वह है कार्रवाई करना: परिवारों का समर्थन करना, घायलों की सहायता करना और ज़मीनी स्तर पर अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करना।
