अन्तरिक्ष जागरण सुधांशु प्रशस्ति सम्मान से नवाजे गये शिक्षक
शाहाबाद/हरदोई, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को सनातन धर्म विद्यालय में सवर्ण चेतना सभा के तत्वाधान में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत (अंतरिक्ष जागरण सुधांशु प्रशस्ति सम्मान से सम्मानित किया गया) कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल श्रीवास्तव एडवोकेट ने की।
मुख्य अतिथि एसडीएम अंकित तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को अंतरिक्ष जागरण सुधांशु प्रशस्ति सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है,यह गौरव की बात है। सुधांशु शुक्ला देश को गौरवान्वित कर रहे हैं इसके पीछे का मुख्य कारण गुरूजन हैं।शिक्षक के आशीर्वाद से ही उन्हें एसडीएम के दायित्व पर सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ आदर्श दीपक मिश्रा एडवोकेट ने कहा शिक्षक छात्रों के भविष्य निर्माण की कुंजी हैं देश में जो भी व्यक्ति अपने अपने क्षेत्र में सफल होता है चाहें वह राजनेता,वैज्ञानिक या अधिकारी हो,डाक्टर हो या अधिवक्ता इनकी सफलता के पीछे एक शिक्षक ही है।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षक प्रमुख रूप से करुण शंकर शुक्ला पूर्व प्रधानाचार्य,महेश मिश्रा, गोविन्द कुमार बाजपेई,मनोज कुमार गुप्ता,सुरेश मिश्रा,रघुवीर प्रसाद, हाकिम सिंह,अरुण कुमार, मनोज कुमार तिवारी, नूरहुमा,आषुतोश मिश्रा,अमरीष कुमार,होरीलाल राजपूत,अंकित तिवारी,कमला गौतम, कमर इकबाल, लईक अहमद, हरीशंकर, प्रार्थना पाठक, सरला देवी, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, अलाउद्दीन साबरी, रवी गुप्ता, इखलाक खांन,ऋषि कुमार, रमेश मिश्रा, सुधीर कश्यप, रामप्रकाश, प्रमोद यादव, देशराज, प्रदीप कटियार, राजीव लोधी शिक्षक सम्मानित किए गए।
शिक्षक छात्रों के भविष्य निर्माण की कुंजी- डाॅ0 आदर्श
