फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कायमगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 178/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस में अभियुक्त श्यामवीर पुत्र रमेश चन्द्र वर्तमान पता निवासी ग्राम भगौतीपुर कोतवाली कायमगंज स्थाई निवासी ग्राम धर्मपुर भैंसार थाना कम्पिल को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़त ने सूचना दी कि अभियुक्त श्यामवीर पुत्र रमेश चन्द्र निवासी उपरोक्त उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना पर कोतवाली कायमगंज मु0अ0सं0 178/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम श्यामवीर उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना के कुमार में मुकदमा उपरोक्त में बयान वादिया, निरीक्षण घटना स्थल व अपहृता/पीडि़ता की बरामदगी कर पीडि़ता के बयान अन्तर्गत धारा 180/183 बीएनएसएस व मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अभियोग में धारा 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी तथा दिनांक 04.09.2०२5 को वांछित अभियुक्त श्यामवीर उपरोक्त को गिरफ्तार कर किया गया है।
वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा
