पुलिस ने तेलंगाना में 12 हजार करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

समृद्धि न्यूज। तेलंगाना के मीरा-भयंदर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तेलंगाना में एक बड़ी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस छापे के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से लगभग 32 हजार लीटर रॉ एमडी ड्रग्स बरामद किए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है।

13 आरोपी गिरफ्तार

इस कार्रवाई में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच की शुरुआत महज 200 ग्राम ड्रग्स की बरामदगी से हुई थी, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई थी। लेकिन मामले की गहराई में जाते-जाते पुलिस को ड्रग्स निर्माण की इस बड़ी फैक्ट्री तक पहुंच मिली। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए नेटवर्क का देश और विदेशों में फैला हुआ बड़ा कनेक्शन सामने आ रहा है। बरामद की गई ड्रग्स और फैक्ट्री से मिले केमिकल्स को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *