खेत में चारा काटने गया था युवक, अचानक आई बाढ़ में बह गया, मौत

शाहाबाद/हरदोई, समृद्धि न्यूज। शाहाबाद तहसील क्षेत्र में बाढ़ का पानी अब जानलेवा साबित हो रहा है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कालागाढ़ा गाँव में शनिवार को गाँव के पास ही खेत पर चारा काटने गए एक व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक सुनील कुमार (42) पुत्र रामचन्द्र रोजाना की तरह घर से खेत पर चारा काटने गए थे। इसी दौरान अचानक बाढ़ के पानी में गहराई में चले जाने से वह डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही गाँव के लोग मौके पर पहुँचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुनील को बाहर निकाला।
आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सुचना मिलते ही शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा व जिलापंचायत सदस्य लालाराम राजपूत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहाबाद पहुंचे,उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाया व हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। बहीं बाढ़ के पानी में डुबकर 42 बर्षीय सुनील की बाढ़ में डूबने से मौत होने के बाद गाँववालों ने प्रशासन से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षा के इंतज़ाम और राहत कार्यों को तेज करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *