गुजरात: पंचमहल में मालवाहक रोपवे गिरने से 6 लोगों की मौत

गुजरात: गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ी पर मंदिर में चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम के लिए लिए रोपवे टूट गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गयी है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
गुजरात के पंचमहल जिले में पहाड़ी पर बने रोपवे के टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमे 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है।गुजरात: पावागढ़ शक्तिपीठ में बड़ा हादसा, रोपवे के टूटने से 6 लोगों की मौत हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ है।
जानकारी के मुताबिक पंचमहल जिले के पावागढ़ पहाड़ी पर इस रोपवे को बनाया गया था। पहाड़ी पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इस रोपवे के जरिए कंस्ट्रक्शन का सामान पहाड़ी पर ऊपर चढ़ाया जा रहा था। रोपवे की लिफ्ट पर काफी भारी सामान लादा गया था और जिस वक्त इसे ऊपर पहाड़ी पर चढ़ाने की कोशिश की जा रही थी उसी वक्त रोपवे टूट गया। इस हादसे में 2 ऑपरेटर, समेत कुल 6 लोगों की मौत हुई है। पंचमहल के डीएसपी डॉ0 हर्ष दुधात ने हादसे में छह लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पावागढ़ में यह हादसा हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने इस हादसे के बारे में कहा है कि पावागढ़ की पहाड़ी पर दो रोपवे बने हुए हैं, जिनमें से एक यात्रियों को ले जाने के लिए है और दूसरा समान पहुंचाने के लिए, प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सामान पहुंचाने वाला रोपवे टूटा है। टावर नंबर 1 के पास 6 मजदूरों और सामान को ले जा रही लिफ्ट का तार टूट गया। जिसके बाद पूरी बोगी नीचे गिर पड़ी। जो 6 मजदूर लिफ्ट में सवार थे उनकी मौत हो गई है। उनके शवों को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पंचमहल डीएम ने दो लिफ्टमैन, दो श्रमिकों और दो अन्य सहित छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। डीएम के अनुसार, दुर्घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *