फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी राजेपुर ले जाया गया। जहां एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो को भर्ती कर उनका उपचार शुरु कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को राजेपुर थाना क्षेत्र के निबिया चौराहे पर दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी। घायलों को सीएचसी राजेपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो को भर्ती कर उनका उपचार शुरु कर दिया। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के फैराई गंगा टोला निवासी सुनील (22) के रूप में हुई है। वह अपनी बहन मानसी के यहां से सब्जी लेकर पांचाल घाट जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सोता बहादुरपुर निवासी अब्दुल हुसैन (21) और अतीक अहमद (22) सवार थे। वे अल्लाहगंज से अपने घर लौट रहे थे। हादसे में तीनों घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से तीनों को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर अमित वर्मा ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक की बहन मानसी अस्पताल पहुंची। राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
