उन्नाव , समृद्धि न्यूज। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है पुलिस घटना का खुलासा तो दूर एफआईआर दर्ज करने में भी आना कानी कर पीडितो को जांच की बात कहकर चलता कर देती हैं
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने अलग-अलग दो घरों को निशाना बनाकर लाखों की नकदी सहित लाखों के सोने चांदी के जेवराज पार कर दिया घर में तिजोरी तोड़ कर सामान बिखरा देख गृहस्वामियो के होश उड़ गए पीड़ितों ने 112 नंबर पुलिस को चोरी की फोन पर सूचना दी, लगातार चोरी की घटनाएं क्षेत्र में होने की वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है ग्रामीण रात में जागकर अपने घर की सुरक्षा करने में असफल हो रहे है। उधर पुलिस जांच का बहाना बता कर पल्ला झाड़ इति श्री कर देती हैं
कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव में शुक्रवार की रात को सोनू सिंह के घर के पीछे से कच्ची दीवार से चढ़कर अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए जहाँ कमरे में रखा बक्शा का ताला तोड़ कर सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी पार कर दिया पीड़ित भोर पहर उठकर देखा तो कमरे में बिखरा सामान पड़ा देख दंग रह गया , घटना नंबर दो पहली घटना से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर अवधेश पत्नी अनीता का घर है जहाँ अज्ञात चोर कमरे में दाखिल होकर बक्शे का ताला तोड़कर नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए पीड़िता अनीता ने बताया कि करीब दो लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं, पीड़िता ने 112 नम्बर डायल कर चोरी की सूचना दी घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंच कर जांच की है ।
उधर इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि जानकारी होने पर जांच के लिए पुलिस को भेजा गया है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
