दवा लेने गयी महिला को छह युवकों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना जहानगंज क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना घटी। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। जब एक महिला दवा लेने जा रही थी, तभी रास्ते में छह युवकों ने उसे रोक लिया और एक बाग के किनारे ले गये और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया। जिससे महिला गंभीर जल गयी। कुछ लोगों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद मृतका के पिता ने एक नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़त ने आरोप लगाया कि आरोपी बेटी को लगातार परेशान करते थे।

पीडि़त पिता ने दी तहरीर

जानकारी के मुताबिक, जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव झिझुकी निवासी शिक्षामित्र बलराम सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उसने वर्ष 2013 में पुत्री निशा की शादी मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी अमित सिंह चौहान के साथ की थी। अमित सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। निशा फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी में दो बच्चों में रुद्र और शौर्य के साथ रहती थीं।

निशा निकली थी दवा लेने

शनिवार को निशा घर से दवा लेने जहानगंज के गांव दरियावगंज गई थीं। वहीं कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे निशा झुलस गई थीं। उन्हें डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने सैफई रेफर कर दिया गया था। सैफई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

आरोपियों ने बाग किनारे पेट्रोल डाल लगाई आग: पीडि़त पिता

पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 33 वर्षीय बेटी छह सितंबर को घर से दवा लेने गई थी। दरियावगंज के डा0 धीरेंद्र सिंह चौहान ने फोन कर सूचना दी कि आपकी पुत्री निशा झुलसी हालत में पड़ी है। सूचना मिलने पर मैं आनन-फानन में वहां पहुंचे और बेटी को एंबुलेंस की मदद से डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने सैफई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गयी।

रास्ते में निशा जैतपुर निवासी दीपक पर लगाया था आरोप

पिता ने बताया कि जब पुत्री को अस्पताल लेकर जा रहे थे, तो रास्ते में निशा ने बताया कि गांव नगला जैतपुर निवासी दीपक ने अपने पांच साथियों के साथ मुझे रोक लिया और गांव कुंदन गनेशपुर स्थित स्कूल के पीछे बाग किनारे ले गये और मेरे ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया।

मुकदमा दर्ज कर लिया गया: थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *