कोटार नाथ शिव मंदिर के बगल स्थित माता पार्वती की मूर्ति को आराजक तत्वों ने किया खंडित

 हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के अदवा नदी के मध्य टीले पर स्थित प्रसिद्ध कोटार नाथ शिव मंदिर के बगल स्थित माता पार्वती के मंदिर की मूर्ति को किसी आराजक तत्वों ने खंडित कर दिया सुबह से दर्शन पूजन के लिए पहुँचे भक्तों ने मूर्ति को खंडित देखकर घटना की सूचना ग्राम प्रधान विनोद सिंह व राकेश सिंह, नीरज सिंह, अचलेन्द्र मौर्य, पंकज सिंह, लल्लू राणा, अवधेश पाल को सूचना दिया मौके पर पहुँचे ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव व एसआई अच्छे लाल यादव, शिव जी यादव के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए मंदिर के मुख्य गेट को बंद कराकर खंडित मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति वाराणसी से थानाध्यक्ष ने मांगकर स्थापित कराया जा रहा है मूर्ति खंडित होने से दर्शन पूजन के लिए आने वाले भक्तों को दर्शन पूजन पार्वती के मंदिर में नही हो पा रहा है थानाध्यक्ष पुरे मामले की हर पहलु पर जांच कर रहे है ग्राम प्रधान विनोद सिंह मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती का मांग किया है मंदिर परिसर में शाम होते ही आराजक तत्वों का बोलबाला रहता है मंदिर में माता पार्वती के मूर्ति खंडित होने की सूचना पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की माता पार्वती के मंदिर में मूर्ति को किसी आराजक तत्वों द्वारा खंडित होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने के बाद खंडित मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति को स्थापित कराया जा रहा है आराजक तत्वों को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *