भूसे के ढेर में महिला का मिला शव

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जनपद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के बेलंद खेड़ा गांव में देर शाम चारा लेने गई महिला का भूसे के ढेर में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलद खेड़ा निवासी रज्जो देवी 55 वर्ष पत्नी राम अवतार देर शाम को मवेशियों के लिए चारा लेने घर से निकली थीं। वह गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित भूसा रखने की जगह पर गई थीं। जिसके बाद देर रात तक वापस घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की ।
सुबह दोबारा तलाश के दौरान परिजनों ने भूसे के ढेर में उनके कपड़े देखे। तुरंत भूसा हटाया गया तो रज्जो देवी का शव मिला। सूचना पर थाना प्रभारी मुन्ना कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दम घुटने से मौत का अनुमान है, जबकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *