उन्नाव, समृद्धि न्यूज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बिंदा नगर चौकी क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाश एक घर में घुसे और मकान मालकिन सीता शुक्ला तथा किरायेदार महिला को बंधक बना लिया। बदमाश घर से लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, पोनी रोड बमबम चौराहा निवासी राकेश शुक्ला की पत्नी सीता शुक्ला घर पर अकेली थीं। दोपहर में तीन बदमाश आए और दरवाजा खुलवाकर घर में घुस गए। उन्होंने किरायेदार रत्ना चौरसिया और मकान मालकिन को रस्सी से बांधक बना लिया और मुंह पर टेप चिपका दिया। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। कुछ देर बाद घर पहुंचे परिजन बंधक बनाए गए दोनों लोगों के मुंह व हाथ पैर खोले तब लूटपाट की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गईं है।
