घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

उन्नाव, समृद्धि न्यूज।फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर फांसी के फंदे से लटका मिला। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम बदलेपुरवा निवासी सोनू 22 वर्ष पुत्र रामनाथ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर छत के कड़े में अंगौछा के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार सोनू बीते 6 सितम्बर को अपने ननिहाल से आया था जो घर में अकेला था।सोनू के माता पिता सत्संग सुनने सीतापुर गए थे। आज सोनू के बंद घर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने घर में झांककर देखा तो सोनू का शव फंदे से लटका था।ग्रामीणों से जानकारी होने पर लौटे पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोनू पिता के साथ गुजरात प्रांत में रहकर काम करता था तथा दो भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से मां कुंती सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *